- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पूर्व सांसद और पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के ऑफिस में पहुंची पुलिस

pappu yadv

पूर्णिया : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है जहां पूर्व सांसद और पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के अर्जुन भवन स्थित कार्यालय में पुलिस पहुंची। करीब घंटे भर वहां निरीक्षण करने के बाद पुलिस टीम वहां से लौट आई। पुलिस टीम ने पप्पू यादव के कार्यालय से डीजे प्रचार गाड़ी को जब्त किया है। पप्पू यादव ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। वही जब्त की गई गाड़ी के परमिशन की जांच एसडीपीओ पूर्णिया कर रहे है।
पप्पू यादव पूर्णिया से तीन बार सांसद रह चुके है। इस बार कांग्रेस में शामिल होने के बाद गठबंधन के तहत पूर्णिया की सीट आरजेडी को चली गई और आरजेडी ने वहां से जेडीयू विधायक बीमा भारती को चुनाव मैदान में उतार दिया। इसके बाद पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूर्णिया से नामांकन भरा।

See also  स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा-'तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now