- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कल्पना सोरेन ने संभाल ली है पार्टी की कमान!, जगरनाथ चाचाजी की श्रद्धांजलि सभा में खतियानी, ओबीसी आरक्षण को किया याद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 6, 2024

Kalpna Soren

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में कल्पना सोरेन पहले भी पहुंची होंगी, मगर हेमंत सोरेन के साथ, पहली बार ऐसा है वो अकेले पहुंची और कमान संभाल ली । कार्यकर्ताओं में कल्पना के सामने जोश अलग ही नजर आया । कार्यकर्तआओं के इस कार्यक्रम में कल्पना सोरेन एक मंझी हुई नेता के तौर पर अपनी पार्टी की भविष्य को मजबूत करती हुई दिखी । उन्होंने आने वाली २१ अप्रैल को रांची में होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह तो बढ़ाया ही साथ ही चुनाव की तैयारियों का जायजा भी लिया । 

 

जेएमएम के केन्द्रीय कार्यालय में  धनबाद, रांची, चतरा, गुमला, लातेहार, सरायकेला- खरसावां, खूंटी, सिमडेगा और लोहरदगा जिला के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी  की तानाशाह नीतियों के खिलाफ़ आगामी 21 अप्रैल को रांची मे आयोजित उलगुलान न्याय महारैली को कामयाब बनाने के लिए निर्देश दिए गए । कल्पना सोरेन ने कार्यकर्तओं के साथ जिस तरह के भावनात्मक संबंध बनाती हुई नजर आई उससे यह साफ दिखने लगा है कि जेएमएम को हेमंत सोरेन के जेल में होने की कमी कल्पना सोरेन के तौर पर पूरी होती हुई दिख रही है ।  

See also  रांची में तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 साल की बच्ची को लिया चपेट में, सड़क पर उतरकर लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन

 

Kalpna Sorenकल्पना सोरने ने पूर्व मंत्री और झारखंड के कद्दावर नेता स्वर्गीय जगरनाथ महतो की श्रद्घांजलि सभा में भी खतियानी और आरक्षण का मुद्दा उठाया । उन्होंने कहा कि 

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार के मजबूत स्तंभ थे जगरनाथ चाचाजी,1932 खतियान और पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण के लिए संघर्ष और माननीय विधानसभा से विधेयकों को पारित कराने वाली झारखण्डी सरकार के अभिन्न अंग थे जगरनाथ चाचाजी,झारखण्डी अस्मिता की रक्षा को सदैव प्रतिबद्ध थे जगरनाथ चाचाजी हेमन्त जी भी कहते हैं टाइगर जगरनाथ महतो जी हमेशा झारखण्ड और झारखण्डियों के लिए जिये, अपनी परवाह किये बगैर वह लोगों की सेवा करते रहे। कोरोना काल में जनता की सेवा करते हुए टाइगर जगरनाथ महतो जी भले ही हमसे दूर हो गए मगर उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

 

Champai sorenइस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी हिस्सा लिया और  जगरनाथ महतो को याद करते हुए  उन्हें  श्रद्धांजलि दी ।  कल्पना सोरेन ने इस कार्यक्रम में यह इशारा भी कर दिया कि जगरनाथ महतो के बेटे को आने वाले दिनों में विरासत मिलेगी ।

See also  पति आधी रात भाभी के कमरे में जाता है, विरोध करने पर जेठ नंगा होकर मारने दौड़ा, पत्नी पहुंची महिला आयोग

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now