- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची में तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 साल की बच्ची को लिया चपेट में, सड़क पर उतरकर लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन

रांची में तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 साल की बच्ची को लिया चपेट में, सड़क पर उतरकर लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन

रांचीः अरगोड़ा थाना क्षेत्र के करम चौक से पहले पुल के समीप शनिवार शाम को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दो साल की बच्ची शलिनी लकड़ा को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गया। बच्ची को बोलेरो चालक सेवा सदन अस्पताल ले गया। साथ में बच्ची की मां सुनीता भी गयी। लेकिन वहां उसकी स्थित में कोई सुधार नहीं होने पर उसे वहां से रानी चिल्ड्रेन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां बच्ची का इलाज कर रहा है।

रांची में खौफनाक घटना! जमीन विवाद में युवक का सिर धड़ से कर दिया अलग
घायल शालिनी लाकड़ा पलामू जिले के सतबरवा की रहनेवाली है। बच्ची के पिता अर्जुन उरांव ने बताया कि वह घटनास्थल के समीप ही सड़क किनारे किराये के घर में रहते हैं। मजदूरी के लिए सुबह घर से निकल जाते हैं। शाम करीब चार बजे फोन आया कि सड़क दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी है। इसी सूचना के बाद अस्पताल पहुंचा। इधर धटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आये। उन्होने घटना के तुरंत बाद सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने बीच सड़क पर टायर जला कर यातायात को बाधित कर दिया। जाम की सूचना पर अरगोड़ा पुलिस पहुंची। बातचीत के बाद रात करीब आठ बजे जाम हटा लिया गया। घटना के संबंध में पड़ोसी ने बताया कि शालिनी अपनी बहन रानी के साथ घर से निकली, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने शालिनी को चपेट में ले लिया, जबकि उसकी बहन रानी बाल-बाल बच गयी।

See also  EVM है Black Box ? एलन मस्क के बाद राहुल गांधी ने भी उठाए ईवीएम से चुनाव पर सवाल

पलामू में चोरी हो गई एक करोड़ की हथिनी, चिप के जरिए लोकेशन ट्रेस कर खोजने की कोशिश
घटना के बाद आक्रोशित लोगों को समझाने हटिया विधायक नवीन जायसवाल चिल्ड्रेन अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम को खत्म कराया। अस्पताल में जाकर बच्ची के हालत की जानकारी ली और डॉक्टरों से बच्ची के बेहतर इलाज का आग्रह किया। घटनास्थल के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल 90 डिग्री के एंगल में मोड़ पर घुमा हुआ है। वहां पर 10-12 घर है। घर के गेट पर ही नगर निगम द्वारा पीसीसी सड़क बनायी गयी है। सड़क के बीचो-बीच बिजली का पोल है, सड़क पर कोई ब्रेकर नहीं है। सड़क काफी ढलान वाली है, इसलिए अचानक गाड़ी के आने पर यहां अक्सर दुर्घटना होती रहती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now