इतना खतरनाक भूकंप, आईलैंड के हो गए दो टुकड़े, ताइवान में पुल,नदी,नहर, इमारतें सब खाती रही हिचकोले,

Taiwan Earthquake

ताईपेः  ताइवान में आए भयानक भूकंप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पड़ोसी देश जापान में भी जोरदार झटके महसूस किए गए । रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता ७.८ मापी गई । ताइवान के कई इलाकों में ऊंची इमारतें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसके मुताबिक भूकंप इतना जबरदस्त था कि नदियां भी हिचकोले खाती हुई दिखीं। पुल और ओवरब्रीज बुरी तरह हिलते हुए नजर आए। आलम यह है कि एक द्वीप के दो टुकड़े हो गए ।

Taiwan Earthquake

टर्टल आईलैंड के दो टुकड़े होते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं । बताया जा रहा है कि ताइवान के पूर्वी तट पर सुबह 7:58 बजे स्थानीय समय अनुसार भूकंप के झटके महसूस किए गए । इसके बाद इसका असर जापान तक रहा । जापान के ओकीनावा में सुनानी का अलर्ट जारी किया गया जिसे बाद में हटा दिया लिया गया । इस भूकंप से ताइवान में चार लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल हैं। 

Taiwan Earthquake

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now