चुनाव के दौरान शराब और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश, मुख्य चुनाव अधिकारी के रवि कुमार ने की समीक्षा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2024

K Ravi Kumar ,CEO jharkhand

अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम से संबंधित विषयों पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा*

रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव के लिए जरूरी है कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के मामलों पर पूरी सख्ती से त्वरित कार्रवाई की जाय। इससे शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराने में सहूलियत होगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं परिवहन पर सख्ती बरतें और इसमें संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।  शराब एवं मादक पदार्थों में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर्स एवं अन्य आरोपितों का प्रोफाइल के साथ डाटाबेस तैयार करते हुए इसके तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता है। वे आज लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम से संबंधित विषयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उत्पाद अधीक्षक द्वारा इस संबंध में की गई कार्रवाई की  जिलावार समीक्षा कर रहे थे। 

See also  20 मृतकों की पैंट खुली थी, आतंकियों ने 'खतना' देखकर मारी गोली; पहलगाम हमले की जांच टीम का दावा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शराब एवं मादक पदार्थ चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न करें। इसके लिए सभी चिन्हित एवं संभावित स्थानों पर छापेमारी तेज कर दें और आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने रिटेलर के पास अधिक मात्रा में प्रारंभिक स्टॉक, खरीद-बिक्री एवं अंतिम स्टॉक की जांच करनें,  चेक पोस्टों द्वारा अधिक मात्रा में जब्त की गई, अवैध शराब की मात्रा/ मूल्य आदि का आकलन करने का निदेश दिया। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को अवैध शराब की मात्रा एवं उसके मूल्य का आकलन आवश्यक रूप से करने का निदेश दिया।

राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी. होमकर  ने शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सख्त-से-सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में  विशेष चौकसी बरतते हुए शराब एवं मादक पदार्थो के भंडारण, वितरण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु हरेक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने निदेश दिया। 

समीक्षा बैठक में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव मुकेश कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह एवं डॉ. नेहा अरोड़ा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे। 

See also  Giridih में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का दौरा, कम पोलिंग वाले बूथों पर खास नजर; अधिकारियों को दिए निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now