साकी और शराबी का झगड़ा, पहले महिला की हत्या फिर शराबी की ‘लिचिंग’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2024

Chaibasa police station

चाईबासाः गुदड़ी थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।  यहां एक महिला और एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी है।पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार यह डबल मर्डर हड़ीयां पीने को लेकर उत्पन्न विवाद में हुआ है।

बताया जा रहा है कि हड़ीयां पीने के दौरान एक महिला और एक युवक के बीच विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में आकर युवक ने महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी। इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड को देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी गुस्से में आकर युवक की जमकर लात घूंसे और लाठी डंडे से पिटाई कर दी।  इस पिटाई से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.इस दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची है और ग्रामीणों से जानकारी इकठ्ठा कर मामले का सत्यापन किया जा रहा है वहीं, शवों का घटनास्थल पर पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया जा रहा है. गांव में हुए इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

See also  टीचर ने DEO पर अपशब्द कहने और थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, DC से की गई शिकायत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now