होली खेल रहे लोगों पर जंगली सुअर ने किया हमला, एक की मौत और 9 लोग हुए घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2024

सिमडेगा : होली का जश्न मना रहे लोगों के बीच जंगली सुअर के हमले ने आतंक मचा दिया। सिमडेगा के पिथरा में होली मना रहे लोगों के बीच जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हो गए है।
सिमडेगा के सदर थाना क्षेत्र इलाके में जंगली सुअर का आतंक देखने को मिला है। जहां होली का जश्न मना रहे लोगों के बीच जंगली सुअर ने पहुंचकर हमला कर दिया। जंगली सुअर के हमले से निकोलस टोपनों नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। वही अमित किडो, फूल जेम्स, मनोज टोप्पो, सजंय कुजूर, ललित कुजूर, माइकल समेत 9 लोग घायल हो गए है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में होली की खुशी मातम में बदल गया। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मुआवजा भी दे दिया है। वही वन विभाग की टीम सुअर को भगाने और पकड़ने के लिए रवाना हो गई है, आसपास के गांव में वन विभाग की टीम कैंप कर रही है।

See also  उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन हादसाः भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाते ही लगी आग, मुख्य पुजारी सहित 13 झुलसे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now