लोकसभा चुनाव के तारीख का एलान, 7 चरणों में होंगे आम चुनाव,झारखंड के गांडेय सीट पर होगा उपचुनाव होगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 16, 2024

दिल्लीः चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के तारीख का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 7 चरणों में आम चुनाव कराने का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमारे पास कुल 96.8 करोड़ मतदाता हैं।जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं… 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं।झारखंड के गांडेय सीट पर होगा उपचुनाव।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हम तीन चरणों में कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। सबसे पहले उपचुनाव के लिए। 26 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां उपचुनाव होने हैं। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु…”

jharkhand 1bihar election date 1

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “…85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा… इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।”

See also  School को Bihar में बंद करने का निर्देश, मुख्यमंत्री ने जारी किया निर्देश, भीषण गर्मी से 100 बच्चों की बिगड़ गई थी तबियत

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now