राजनाथ सिंह के सामने चतरा सांसद सुनील सिंह का भारी विरोध, विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को समर्थकों ने पीटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 15, 2024

चतरा : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चतरा में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आये थे, लेकिन उनके संबोधन से पहले ही चतरा सांसद सुनील सिंह के विरोध में नारेबाजी होने लगी। जैसे ही मंच से चतरा सांसद का नाम लिया गया बीजेपी के कार्यकर्ता खड़े हो गए और सुनील सिंह के विरोध में नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता सुनील सिंह नहीं चाहिए, सुनील सिंह वापस जाओ के नारे लगाने लगे। ये कार्यकर्ता सुनील सिंह के विरोध में नारे लगा रहे थे वही बीजेपी जिंदाबाद के भी नारे कार्यकर्ताओं ने लगाया। चतरा में अभी बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है, बीजेपी कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस बार सुनील सिंह की जगह बीजेपी किसी और को उम्मीदवार बनाए। 2019 के चुनाव में भी सुनील सिंह को लेकर नाराजगी देखी गई थी लेकिन उसके बाद भी उन्होने जीत दर्ज की थी। शुक्रवार को राजनाथ सिंह की सभा के दौरान सुनील सिंह का विरोध कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को सुनील सिंह समर्थकों ने पिटाई कर दी।
राजनाथ सिंह ने अपने तरीके से कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन के दौरान समझाया। राजनाथ सिंह जब कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना आपका करना है। मनुष्य सब चीज से समझौता कर सकता है अपने मान सम्मान से नहीं कर सकता। भाजपा ही वह राजनीतिक पार्टी है, जो धरातल पर काम करने वाले व्यक्ति को, गाँव में काम करने वाले व्यक्ति को भी ऊँचाई तक पहुँचाती है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसकी अपनी एक विचारधारा है।

See also  लोहरदगा में गरजे राजनाथ सिंह, महागठबंधन को बताया विकास का स्पीड ब्रेकर, नीरु शांति भगत के लिए मांगा वोट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now