हजारीबाग पहुंची बिहार से आई आर्थिक अपराध की टीम, TRE-3 परीक्षा देने जा रहे छात्रों से कर रही है पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 15, 2024

हजारीबाग : बिहार में शिक्षक नियुक्ति के लिए हो रही TRE-3 परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक के लिंक को लेकर बिहार से पुलिस टीम हजारीबाग आ गई है। बिहार से आई आर्थिक अपराध की टीम होटल कोहिनूर और बरही थाने में रखे गये करीब 200 छात्रों से पूछताछ कर रही है।
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए बिहार में शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा हो रही है। दोनों परीक्षा के खत्म होने के बाद पुलिस इन छात्रों के पास मिले प्रश्नपत्र और परीक्षा के दौरान आये प्रश्नपत्र से इसका मिलान कराएगी। शुक्रवार सुबह हजारीबाग पुलिस ने अपने इनपुट के आधार पर नगवां टोल प्लाजा के पास दो बसों में भर कर झारखंड से बिहार के सेंटरों पर भेजे जा रहे परीक्षार्थियों से भरे बस को पकड़ा। इन छात्रों को पुलिस होटल कोहिनूर और बरही थाने ले गई जहां इनसे प्रारंभिक पूछताछ और जांच की गई। इसके बाद बिहार पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि इन छात्रों को पिछले दो दिनों से रखकर परीक्षा की तैयारी कराई जा रही थी।कल देर रात से हजारीबाग के कई क्षेत्रों में बिहार पुलिस छापेमारी कर रही है। यहां कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। इसके साथ ही, बिहार में दूसरी पाली की परीक्षा देने जा रहे कुछ छात्रों की बसों को भी रोका गया था।

See also  बीजेपी ने की जेपीएससी पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग, बाबूलाल ने लिखी मुख्य सचिव को चिट्ठी

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह मामला बिहार पुलिस का है, जिन्हें यह इनपुट मिला था कि यहां कुछ छात्रों को एक बैंक्वेट हॉल में रख कर, उन्हें कुछ प्रश्न रटवाये जा रहे हैं। बिहार पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। इसका झारखंड अथवा JPSC से कोई लेना देना नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now