लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान आज चुनाव आयोग कर सकता है!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 14, 2024

चुनाव आयोग का एक्शनः झारखंड की 7 पार्टियों सहित 474 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन खत्म

दिल्ली : चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर सकता है। इसके साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद राजनीतिक दलों को कई तरह के प्रतिबंधों का पालन करना होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जन्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव का एलान किया जा सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा था कि इसपर फैसला जल्द लिया जाएगा।
हालांकि अभी चुनाव आयोग में दो आयुक्तों का पद खाली है जिसपर 15 मार्च को फैसला लिया जाएगा, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि गुरूवार को चुनाव का एलान हो जाएगा। अगर गुरूवार को नहीं हुआ तो शनिवार को चुनाव का एलान संभव है।
आपको बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे। चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित कि गए थे। उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं। कांग्रेस पार्टी महज 52 सीटें जीत सकी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल 92 सीटें मिली।
2019 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल और आखिरी दौर का मतदान 19 मई को हुआ था। 2019 में 11 अप्रैल , 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोट डाले गए थे।

See also  मंईयां सम्मान की राशि बढ़ाने पर हिमंता का आरोप, बीजेपी के दवाब में बढ़ाई गई राशि, हरियाणा की तरह होगा हाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now