राष्ट्रपति ने सरना कोड-OBC आरक्षण पर नहीं दिया मिलना का समय, मुख्यमंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 12, 2024

Dropdi murmu in jharkhand

रांची : महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू ने सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण और 1932 खातियान को लेकर झारखंड में महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं दिया। इसको मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे पर ऐसा नहीं होना चाहिए।
जेएमएम महासचिव विनोद पांडे ने राष्ट्रपति को चिट्टी लिखकर महागठबंधन के प्रतिनिधि मंडल के लिए मिलने का समय मांगा था लेकिन राष्ट्रपति से समय का अभाव होने की बात कहकर समय नहीं दिया। इस मामले पर मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड की माटी से जुड़े मुद्दों जैसे 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति, सरना धर्म कोड, 27% ओबीसी आरक्षण आदि को लेकर महामहिम राष्ट्रपति जी से मिलने की अनुमति नहीं मिल पाई।

एक ओर राजभवन लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार द्वारा पास किये गए विधेयकों को रोक देता है, और दूसरी ओर… कम से कम जनहित के मुद्दों पर ऐसा नहीं होना चाहिए था।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा, ST मोर्चा के अधिवेशन और जनजाति समाज के लोगों से होंगे रूबरू

लेकिन झारखंड को एटीएम समझने वालों भाजपा नेताओं ने ना कभी यहां के आदिवासियों, मूलवासियों एवं आम लोगों को अपना समझा है, ना ही यहां के मुद्दों के प्रति उनमें थोड़ी सी भी गंभीरता है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now