प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नये वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, बिहार-झारखंड को सौगात, रांची से वाराणसी वंदे भारत की शुरूआत

vande bharat

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन कर रहे हैं रांची से यह ट्रेन सुबह 5.10 बजे खुलेगी और दोपहर 1.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रांची से बनारस का सफर 7 घंटे 50 मिनट में तय होगा। यह ट्रेन नियमित रूप से 18 मार्च से चलेगी। सप्ताह में एक दिन गुरूवार को ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।
इसके साथ पीएम मोदी 9 अन्य वंदे भारत का भी शुभारंभ करने के साथ साथ कई रेल परियोजनाओं अनावरण करेंगे। पीएम 10 नई वंदे भारत ट्रेनों अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु- डा. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कलबुर्गी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी, खजुराहो- हजरत निजामुद्दीन (नई दिल्ली) को भी हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही साथ वे चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगे। अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत को द्वारका, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत को चंडीगढ़, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज और तिरुअनंतपुरम- कासरगोड वंदे भारत को मंगलुरु तक बढ़ाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now