- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

झारखंड में गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष ने की बैठक

रांची : लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 सीटों पर तालमेल और उम्मीदवार को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ कांग्रेस नेताओं ने बैठक की। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मौजूद थे, वही जेएमएम की ओर से पार्टी के महासचिव विनोद पांडे मौजूद थे।
इस बैठक में गठबंधन के सीटों को लेकर चर्चा की गई। जेएमएम और कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि अगले दो तीन दिनों में सीटों का एलान हो जाएगा। सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गठबंधन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से होटवार जेल में मुलाकात कर चर्चा की थी।

See also  भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से गिरे मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत, कई घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now