- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

चंपाई सोरेन और उनके बेटे बीजेपी में हुए शामिल, शिवराज और हेमंता की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता

चंपाई सोरेन और उनके बेटे बीजेपी में हुए शामिल, शिवराज और हेमंता की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को विविधवत रूप से बीजेपी में शामिल हो गए। झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेय की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

 

चंपाई सोरेन को लेकर बीजेपी की ओर से धुर्वा में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। भव्य समारोह में हजारों की तादात में चंपाई सोरेन के समर्थक पहुंचे थे और वो कोल्हान टाइगर जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। चंपाई सोरेन को बाबूलाल मरांडी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और गले मिलकर उनको बधाई दी। इस दौरान मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व विधायक सीता सोरेन सहित बीजेपी के ई नेमा मौजूद थे।

See also  जयराम महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, विस्थापितों और रैयतों पर हुए केस की जांच कराने की मांग

 

चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "जिन्होंने(चम्पाई सोरेन) पूरी जिंदगी ईमानदारी से जनता की सेवा की, आज वे झारखंड गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा में आ गए हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। टाइगर जिंदा है... वे टाइगर हैं, उनके साथ मिलकर भाजपा अब अपनी सरकार बनाएगी और झारखंड की जनता को यहां की बेईमान सरकार से मुक्ति दिलाएगी... वे(चम्पाई सोरेन) भाजपा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे, वे कोर कमेटी में भी रहेंगे।"

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now