JMM के सरफराज अहमद होंगे महागठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, गांडेय सीट से इस्तीफा देकर आये थे चर्चा में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2024

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार को लेकर चर्चा हुई। जेएमएम के पूर्व विधायक सरफराज अहमद को महागठबंधन की ओर से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया।
विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद की ओर से संयुक्त उम्मीदवार सरफराज अहमद होंगे, उनके नाम को सर्वसम्मति से पास किया गया है।
सरफराज अहमद गिरिडीह के गांडेय विधानसभा सीट से विधायक थे। 31 दिसंबर को विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद उनका नाम चर्चा में आया था। कहा ये जा रहा था कि इस सीट से कल्पना सोरेन उपचुनाव लड़ेंगी। लेकिन चंपाई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस खबर को विराम लग गया। कल्पना सोरेन ने जब गिरिडीह में अपनी राजनीति पारी की शुरूआत की तो उस दौरान भी कल्पना ने सरफराज अहमद को लेकर बड़ी बात कह दी थी, उस वक्त से ही ये बात कही जा रही थी कि इस बार सरफराज ही जेएमएम की ओर से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के सांसद धीरज साहू और बीजेपी सांसद समीर उरांव का कार्यकाल खत्म होने के बाद इस सीट पर चुनाव हो रहा है। बीजेपी की ओर से प्रदीप वर्मा और जेएमएम की ओर से सरफराज अहमद सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

See also  Chamra Linda पर JMM सॉफ्टः बागी बसंत लौंगा पार्टी से निष्कासित, लिंडा पर कार्रवाई से परहेज

soren

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now