- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

दुमका गैंगरेप को लेकर बीजेपी का विधानसभा में हंगामा, एसपी और थाना प्रभारी पर लीपापोती का आरोप

रांची : दुमका में स्पेनिश महिला से गैंगरेप के मामले को लेकर बीजेपी के सदस्यों ने विधानसभा में हंगामा किया। बीजेपी विधायक अमित मंडल ने सदन में कहा कि हंसाडीह थाना अंतर्गत एक स्पेशिन महिला से दुष्कर्म हुआ है। उस मामले की लीपापोती के लिए थाना प्रभारी और एसपी आमादा है। ये पूरे झारखंड की बदनामी नहीं, पूरे देश की बदनामी है। स्पीकर महोदय से आग्रह है कि एसपी को तत्काल हटाया जाए। बीजेपी सदस्यों की हंगामे के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया।
दुमका दुष्कर्म मामले पर ही बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक करने वाली घटना बताते हुए इस मामले पर एसआईटी गठित करने और विदेशी महिला को हर संभव मदद पहुंचाने की मांग की है। उन्होने कहा कि इस घटना ने राज्य के विधि व्यवस्था की पोल खोल दी है।

मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने इस मामले में एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दूषित और जहरीली मानसिकता वाले कुछ ही राक्षस हमें शर्मसार करते हैं,दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप दुर्भाग्यपूर्णप्र।शासन सख़्त कार्रवाई कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजे।

See also  हाथ में संविधान, केरल की साड़ी और हिन्दी में शपथ ग्रहण, इस तरह हुई प्रियंका गांधी की संसदीय राजनीति में इंट्री

shilpi post
वही कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने पीएम मोदी के शुक्रवार को हुए झारखंड दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि कल प्रधानमंत्री ने पंचायत स्तर के नेता की भाषा बोली और कहा कि आवाज इतनी जोर से लगाओ की जेल तक गूंज सुनाई दे। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री को साजिश के तहत फंसाकर जेल भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now