पलामू में बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Murder

पलामू : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खडार इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी कृष्णा प्रसाद गुप्ता को गोली मार दी। कृष्णा गुप्ता उर्फ दुखन को कमर में गोली लगी है, जिन्हे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुखन बांस से बने सूप और दोउरा का कारोबार करते है। शनिवार को वो अपने बाइक से नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रिसियप इलाके में बांस से बने सामाग्री लेने जा रहे थे, जहां खडार इलाके में पहुंचने पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद आस पास के लोगों ने उन्हे छतरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
जानकारी के अनुसार दुखन का नौडीहा बाजार में बांस सामग्री के कारोबार को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है । दो साल पहले व्यापारिक विवाद के चलते उनकी दुकान में आग लगा दी गई थी,जिसमें सारा सामान जल गया था । दुखन ने पुलिस को बताया कि व्यवसायिक विवाद में उसे गोली मारी गयी है । उन्होंने पुलिस को कई नाम बताये हैं, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

See also  मैं कबूल करता हूं कि...गोल्ड से चूकने पर नीरज चोपड़ा का छलका दर्द
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now