मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची में ग्राम गाड़ी योजना का किया शुभारंभ, अबुआ आवास योजना के तहत बांटे स्वीकृति पत्र

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को बुधवार को एक बड़ी सौगात दी। सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सुगम परिवहन सेवा देने की योजना ग्राम गाड़ी योजना का मोरहाबादी मैदान में शुभारंभ किया। इस समारोह के दौरान मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री दीपक बरूवा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और राज्य के बड़े अधिकारी मौजूद थे।

champai soren 11
इस योजना के तहत 60 साल से अधिक के नागरिकों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। छात्र, छात्राएं, विधवा पेंशन से आच्छादित महिला, राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारी, दिव्यांगजन और एचआईवी संक्रमित को निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी।

cm 2

इसके साथ ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची, लोहरदगा और गुमला के 2 लाख से अधिक परिवार विभिन्न चरणों में योजना से आच्छादित होंगे। प्रथम चरण में 24, 117 चिन्हित हुए। रांची के 13,222, गुमला के 7,663 एवं लोहरदगा के 3,228 लोगों को अबुआ आवास हेतु स्वीकृति पत्र और ₹72 करोड़ से अधिक DBT के माध्यम से हस्तांतरित किया।

cm ranchi

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम गाड़ी योजना के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक परिवहन सेवा प्राप्त होगा। वृद्ध, स्टूडेंट्स, आंदोलनकारी, विधवा महिलाएं, दिव्यांग और HIV संक्रमित निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। हर गांव तक पहुंचेगी ग्राम गाड़ी।

gram gadi
सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से योजनाओं का निर्माण किया गया है। हम मिलकर एक बेहतर झारखण्ड बनाने की ओर बढ़ रहें हैं, जहां कोई भेदभाव नहीं होगा।छात्रवृत्ति में दो से तीन गुना वृद्धि की गई। यहां के किसान, श्रमिक और गरीब के प्रतिभाशाली बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर दिया गया। गांव के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए उत्कृष्ट विद्यालय शुरू किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now