कांग्रेस की कलह का फैसला अब दिल्ली दरबार में, नाराज कांग्रेस विधायक दिल्ली गए, मुख्यमंत्री कल करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2024

रांची : चंपाई सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से बने चार मंत्रियों को हटाने की मांग अब और तेज हो गई है। कांग्रेस के नाराज विधायक दिल्ली चले गए है। दिल्ली जाने से पहले इन विधायको ने रांची के रासो होटल में मीटिंग की। कांग्रेस के नाराज विधायकों को मनाने के लिए मंत्री बसंत सोरेन भी पहुंचे लेकिन वो विधायकों को रांची में रोककर रखने में कामयाब नहीं हो सके। विधायकों से मिलने के बाद बसंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इनके मन में जो आशंका थी वो दूर हो गई है। परिवार एकजुट था और एकजुट है।
कांग्रेस के 12 नाराज विधायकों ने अपना एक गुट बना लिया है। शुक्रवार को भी इन विधायकों ने सर्किट हाउस में बैठक कर शपथग्रहण का बहिष्कार करने का फैसला लिया था, लेकिन कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के आश्वासन के बाद विधायक शपथग्रहण में शामिल हुए। शुक्रवार रात सभी विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात कर उन्हे ज्ञापन सौंपा और कैबिनेट में शामिल चार कांग्रेस के मंत्रियों की जगह नये चेहरे को शामिल करने की मांग रखी।
शनिवार को कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की गैरहाजिरी में सभी विधायकों ने एक बार फिर बैठक की और दिल्ली जाने का फैसला कर लिया। इस बैठक में जो विधायक नहीं शामिल हुए उनमें पूर्णिमा नीरज सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल है।शनिवार रात नाराज आठ कांग्रेस विधायक दिल्ली चले गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दिल्ली गए है, उन्होने दिल्ली जाने से पहले कहा कि वो कांग्रेस नेतृत्व के सामने इस विधायकों का पक्ष रखेंगे।दिल्ली में ही झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी मौजूद है। रविवार को उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से हो सकती है। मुख्यमंत्री के साथ सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडे भी दिल्ली गए है। संभव है कि मुख्यमंत्री की रविवार को सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते है।मुख्यमंत्री ने नाराज कांग्रेस विधायकों के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये कांग्रेस का अंतरूनी मामला है।

See also  Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024: पहले चरण में कुल 683 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 13 तारीख़ को होगा मतदान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now