रांची : जमीन घोटाले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अधिवक्ता ने झाखंड हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया है। इस मामले पर कोर्ट 12 फरवरी को सुनवाई करेगी। हालांकि ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि ईडी ने अपने जवाब में क्या लिखा है। लेकिनइ माना जा रहा है कि ईडी ने जवाब में वही वजह बताई होगी जो ईडी ने हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेने के लिए पीएमएलए कोर्ट में बताई थी। ईडी ने 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को पूछताछ के बाद अपने कस्टडी में ले लिया था। इसी बीच हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
कस्टडी में लिए जाने से पहले ही उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी की आशंका जता दी थी । उन्होंने अदालत से आग्रह किया था कि पूछताछ के दौरान उनके खिलाफ कोई भी पीड़क कार्रवाई ना हो । लेकिन 1 फरवरी को यह कहते हुए हाईकोर्ट से समय मांगा गया कि उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्होंने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है । यह कहते हुए याचिका वापस लेने के लिए याचिका दायर करने पर ईडी ने आपत्ति जताते हुए जवाब दाखिल करने का आग्रह किया था।
2 फरवरी को हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन शीर्ष अदालत ने पहले हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया था. इसके बाद हस्तक्षेप याचिका दायर होने पर 5 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. उसी दिन हाईकोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए 9 फरवरी तक का समय दिया था। हेमंत सोरेन की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया है कि उनके खिलाफ ईडी के अधिकारी वैसी शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो पीएमएलए में है ही नहीं, उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव नजदीक होने की वजह से उनको टारगेट किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले में ED ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब

Leave a Comment
Leave a Comment


