राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुँची धनबाद, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

Rahul Gandhi Nyay yatra

धनबाद.. जामताड़ा और धनबाद बोर्डर के करमदाहा पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ता जिस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे।वह वक्त भी आ गया।कांग्रेस नेता राहुल गांधी की करीब 6 बजकर 13 मिनट पर एंट्री हुई।राहुल गांधी का काफिले की धनबाद में एंट्री के साथ पार्टी के नेता जोरदार नारेबाजी करने लगे।जिस वाहन में राहुल गांधी सवार थे।उनके वाहन को रोकने की कोशिश कांग्रेस नेताओं ने की।लेकिन उनके वाहन को नही रोका गया।यह इलाका पूरी तरह से नक्सल प्रभावित है।सुरक्षा के लिहाज से राहुल गांधी के वाहन को नही रोका गया।राहुल गांधी का काफिला आगे बढ़ गया।पार्टी के नेता भी उनके काफिले के साथ आगे बढ़ गए।जिला प्रशासन की टीम भी राहुल गांधी के काफिले के साथ आगे बढ़ी।

करमदाहा से करीब 10 किलोमीटर स्थित पूर्वी टुंडी के हलकट्टा में राहुल गांधी का विश्रामगृह तैयार किया गया था।उनका काफिला हलकट्टा विश्रामगृह पहुंचा।विश्राम गृह के आसपास भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की भींड जुटी रही।राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।

रविवार की सुबह 8:00 बजे राहुल गांधी की न्याय यात्रा आरंभ हुई। उनकी न्याय यात्रा गोविंदपुर लाल बाजार चौक पहुंची। लाल बाजार चौक में राहुल गांधी के स्वागत का कार्यक्रम निर्धारित था। लाल बाजार से फिर सरायढेला रघुकुल के समीप राहुल गांधी का स्वागत किया गया । रघुकुल, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का आवास है। सरायढेला से स्टील गेट होते हुए पुलिस लाइन न्याय यात्रा पर राहुल गांधी रहेंगे।पुलिस लाइन में राहुल गांधी के स्वागत का कार्यक्रम निर्धारित है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now