- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

शपथग्रहण के बाद विधायक चाटर्ड प्लेन से हैदराबाद के लिए निकले, रांची में ही रहेंगी सीता सोरेन

रांची : झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व में नये सरकार गठन के फौरन बाद महागठबंधन के विधायक रांची से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन के 35 विधायक हैदराबाद में ही अगले दो दिनों तक रहेंगे। जामा से विधायक सीता सोरेन रांची आ गई है, लेकिन वो हैदराबाद नहीं जा रही है। ये सभी विधायक 5 फरवरी को रांची वापस लौटेंगे जिस दिन माना जा रहा है कि चंपई सोरेन सदन में अपना बहुमत पेश करेंगे। बहुमत साबित करने के बाद 6 या 7 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
इन विधायकों ने गुरूवार रात को भी हैदराबाद जाने की कोशिश की थी, लेकिन खराब मौसम की वजह विशेष विमान रांची से उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद शुक्रवार को शपथग्रहण समारोह के ठीक बाद सभी विधायक हैदराबाद के लिए विशेष विमान से रवाना हो गये। विधायकों के हैदराबाद शिफ्ट किये जाने को लेकर महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि बीजेपी धनबल के आधार पर यहां सरकार को अस्थिर करना चाहती है, इसलिए विधायकों को सुरक्षित बाहर भेजा जा रहा है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए विधायक यहां से जा रहे है।

See also  चंपाई सोरेन के साथ उनकी पत्नी भी करोड़पति, बेटे के पास 64 लाख की गाड़ियां, 3 हथियार भी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now