धनबाद में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 4 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 1, 2024

धनबाद : निरसा के ईसीएल मुगमा एरिया की निरसा ओसीपी खदान में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 5 लोग दब गए।
इस हादसे में चार लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक शव को लेकर कोयला तस्कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद रेस्कूयू टीम मौके पर पहुंच गई और जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य कर रही है।

See also  धनबाद के मुग्मा में ECL कार्यालय पर CBI का छापा, पीएफ क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now