मजदूर यूनियनों ने की 16 फरवरी को कोयला कंपनियों में हड़ताल की घोषणा

रांची : कोल इंडिया और एससीसीएल की सभी कंपनियों में 16 फरवरी को हड़ताल की नोटिस यूनियनों ने दी है। मजदूर यूनियनों ने दावा किया है कि हड़ताल पूरी तरह से सफल होगा। इसी दिन मजदूर संगठनों ने भारत बंद करने की भी घोषणा की है।
हड़ताल में शामिल कोयला श्रमिकों ने भारत बंद की मांगों में कोयला मजदूरों की समस्याओं को भी शामिल किया है। कोयला उद्योग में शामिल एटक, सीटू, एचएमएस और इंटक ने संयुक्त हस्ताक्षर से नोटिस दिया है, इसमें कोयलाकर्मियों की 13 सूत्री मांगों को शामिल किया गया है।

See also  पलटने में नीतीश कुमार का सानी कोई नहीं,लेफ्ट-राइट सेंटर हर जगह हो जाते हैं फिट!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now