- Advertisement -

लालू के बाद अब तेजस्वी की बारी, लैंड फॉर जॉब मामले में आज होना है पेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 30, 2024

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले लालू परिवार को राहत, लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला अब 4 दिसंबर को

पटना : लैंड फॉर जमीन मामले में लालू परिवार पर संकट के बादल मंडरा रहे है। लालू यादव के बाद मंगलवार को तेजस्वी यादव से ईडी पूछताछ करेगी। तेजस्वी पिछले दो समन पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए है, मंगलवार को उनके पटना स्थित ईडी कार्यालय में पेश होना है।
सोमवार को ईडी ने करीब 10 घंटे तक आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से पूछताछ की थी। बताया जाता है कि ईडी ने लालू से जमीन के बदले नौकरी मामले में 70 सवाल पूछे। बताया जाता है कि सवालों के दोहराव से लालू कई बार नाराज हुए। ईडी ने लालू से पूछा कि अमित कात्याल से आपका क्या रिश्ता है। उसके जरिए अभ्यर्थियों से कितनी जमीनें ली। ईडी कात्याल को हिरासत में लेकर पहले ही पूछताछ कर चुकी है। दिल्ली के न्यू फ्रेड्स कॉलोनी के जिस मेसर्स एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को ईडी ने अभियुक्त बनाया है। कात्याल उसका डायरेक्टर रह चुका है। ईडी की टीम ने लालू से यह भी जानने की कोशिश की कि इस प्रकरण में रेलवे के कौन कौन बड़े अफसर शामिल थे।

See also  चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक बताकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 2019 के बाद किसको कितना पैसा मिला होगा सार्वजनिक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now