झारखंड के छात्रों में JSSC पेपर लीक पर भारी आक्रोश, स्टूडेंट्स यूनियन सड़क पर उतरने को तैयार

JSSC paper leak

रांची . JSSC पेपर लीक से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 28 जनवरी को संचालित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर छात्रों में गुस्सा है।  झारखंड स्टेटस स्टूडेंट यूनियन ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। JSSU प्रमुख देवेंद्रनाथ महतो ने  पर CBI जांच की मांग की है। सीजीएल परीक्षा रद्द, के अलावा अन्य मांगों को लेकर संपूर्ण झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा का पुतला दहन किया गया।

महतो ने राजधानी अल्बर्ट एक्का चौक पुतला दहन के दौरान ऐलान किया कि इसकी सीबीआई जांच होनी ही चाहिए, सीजीएल परीक्षा को तत्काल रद्द करना चाहिए नहीं तो हम झारखंडी छात्र संपूर्ण राज्य में विभिन्न स्वरूपों में (डिजिटल और फिजिकल) लगातार आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि जब आयोग ने पेपर लीक को स्वीकार कर आधिकारिक सूचना जारी कर दिया है तो फिर इसी विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा चार फरवरी को परीक्षा नहीं  होनी चाहिए।  झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन  झारखंड के विभिन्न जिला मुख्य रूप से रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, जमशेदपुर, साराकेला, चक्रधरपुर, घाटशिला , सिल्ली, बुंडू के अलावा विभिन्न जगहों पर  किया गया।

See also  पंचायत चुनावः पहले चरण के लिए मतदान , सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी

JSSC paper leak

साथ ही बताते चलें कि स्टूडेंट यूनियन ने परीक्षा से पूर्व पेपर लीक घोटाले के सभी ठोस साक्ष्यो के साथ निम्न मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय से मुखारविंन होते हुए शिकायत हेतु आवेदन समर्पित किया है- आंदोलन के माध्यम छात्रों का निम्न मांग है।

01.) JSSC CGL पेपर लीक महाघोटाला का CBI जांच हो!

02.) वर्तमान जेएसएससी सीजीएल कंडक्ट परीक्षा एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड करते हुए कड़ी कानून कारवाई किया जाए!

03.) 4 फरवरी को आयोजित सीजीएल परीक्षा रद्द करते हुए आगामी सभी नियुक्ति प्रक्रिया विश्वसनीय परीक्षा एजेंसी का टेंडर के बाद ही संचालित किया जाए!

04.) JSSC अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए!

अल्बर्ट एक्का चौक में पुतला दहन के दौरान देवेंद्रनाथ महतो, मनोज यादव, योगेशचंद्र भारती, रविंद्र कुमार,चंदन आदि सैकड़ों छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now