- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मुख्यमंत्री के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर JMM कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

रांची : शनिवार को जेएमएम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। केंद्रीय एजेंसी पर मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जेएमएम कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जेएमएम कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी के जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि बीजेपी हमें छेड़ेगी तो हम उन्हे नहीं छोड़ेंगे। 2024 में झारखंड और देश की जनता बीजेपी को उखाड़ फेंकेगी। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगे राजभवन के पास केंद्रीय एजेंसी के दुरूपयोग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

lohardaga jmm शनिवार को जेएमएम कार्यकर्ताओं ने दुमका बाजार को भी ईडी की कार्रवाई के विरोध में बंद कराया था।वही राज्य के अलग अलग हिस्सों में जेएमएम कार्यकर्ताओं का ईडी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। लोहरदगा में भी जेएमएम जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में भी मशाल जुलूस निकाला गया।

See also  Tihar Jail से निकलकर बोले अरविंद केजरीवालः "मैने कहा था जल्दी आउंगा, मै आ गया"
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now