- Advertisement -

वैशाली में लोजपा के पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई की गोली मारकर हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2024

वैशाली : लालगंज बाइपास सब्जी मंडी के पास लोजपा के पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश साह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
गोली लगने के बाद आनन-फानन में मुकेश साह को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मुकेश साह की मौत हो गयी। घटना लालगंज के बाईपास सब्जी मंडी की है जहां बेखौफ अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि घायल मुकेश साह पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई हैं और लालगंज की मेयर कंचन साह के भी भाई हैं।
हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जांच कर रही है।

See also  भाभी सीता के खिलाफ प्रचार अभियान में उतरे बसंत, कहा- भाभी वो घर पर है, चुनाव में भाभी और देवर नहीं होता, दुर्गा दा की मौत पर 15 साल चुप क्यों रही
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now