झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 18 BDO का किया गया तबादला, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी की अधिसूचना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2024

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है जहा बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य के 10 प्रखंडों में तैनात प्रखंड पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विनय कुमार सिंह को चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। डांगुर कोड़ाह को पूर्वी सिंहभूम के गुडाबांधा प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। मनीष कुमार को गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के बीडोओ की जिम्मेदारी दी गई है। सोमनाथ बनर्जी गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बीडीओ नियुक्ति किये गए है। यादव बैठा को अगले आदेश तक गुमला के चैनपुर प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है।

राजश्री ललिता बाखला गुमला जिले के पालकोट की बीडीओ, नीतू सिंह हजारीबाग सदर की बीडीओ, रेशमा रेखा मिंज लातेहार के बरवाडीह प्रखंड की बीडीओ बनाई गई है। विजय प्रकाश मारांडी को पलामू के नावा बाजार प्रखंड की बीडीओ बनाया गया है। संतोष कुमार को रांची जिले के खलारी प्रखंड का बीडीओ नियुक्ति किया गया है।

See also  खूनी बैठकः चोरी के शक में रांची में मां के सामने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला; 7 गिरफ्तार

अंशु कुमार पांडे को साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है, वही लेखराज नाग की सेवा कार्मिक , प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग को अगले आदेश तक पदस्थापित किया जाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।इसके साथ ही शिशिर कुमार सिंह जो गुमला के चैनपुर में बीडीओ थे उन्हे अगले आदेश तक कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में पदस्थापित किया गया है।

प्रदीप कुमार को अगले आदेश तक बोकारो के चास प्रखंड का बीडीओ नियुक्ति किया गया है। कुमार देवेश द्विवेदी को साहिबगंज के पतना प्रखंड का बीडीओ, विशाल कुमार पांडे को साहिबगंज के उधवा प्रखंड का बीडीओ और राहुल देव को चतरा प्रखंड के गिद्धौर का बीडीओ नियुक्ति किया गया है। इसके साथ ही मिथिलेश कुमार चौधरी जो बोकारो के चास प्रखंड के बीडीओ थे उनकी सेवा को अगले आदेश तक कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में वापस किये जाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

See also  तीन दिनों से गायब शादीशुदा महिला आशिक के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई, छह महीने पहले हुई थी शादी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now