- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

ED की पूछताछ से पहले सत्तापक्ष के विधायकों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, CM से मिलकर भावुक हुए इरफान अंसारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2024

रांची : ईडी की पूछताछ से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सत्तापक्ष के मंत्री और विधायकों ने जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मंत्री बन्ना गुप्ता, जोबा मांझी, सत्यानंद भोक्ता, चंपई सोरेन ,विधायक इरफान अंसारी, नियल पूर्ति, राजेश कच्छप समेत कई विधायकों और नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सीएम इस दौरान काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे थे तो दूसरी ओर विधायक उनसे मिलकर भावुक हो रहे थे।

hemant 4
जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी मुख्यमंत्री के मुलाकात के दौरान भावुक हो गए तो मुख्यमंत्री ने उन्हे लगे लगाया और बोले क्यों घबराते हो हम कहां भाग रहे है, मजबूती के साथ खड़े है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भावुक हुए इरफान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी भावनाओं को कुछ इस तरह लिखा “अपने राम को देख हनुमान फूट फूट कर रोने लगे*अभी-अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से उनके आवास पर मिला और अपने राम को देखते ही मैं खुद को रोक नहीं पाया। अपने हनुमान को रोता देख राम जी ने मुझे धैर्य रखना को कहा और कहा कि मैं जल्द अपने दुश्मनों से निपट कर आ रहा हूं। मेरा इंतजार करना।”

See also  11वीं की छात्रा ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाई, चेतावनी भरा नोट लिखकर शुरू की साधना

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now