मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए CM हाउस पहुंचेगी ED की टीम, मुख्यमंत्री आवास से ईडी दफ्तर तक 900 पुलिस जवान तैनात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2024

रांची : प्रवर्तन निदेशालय की टीम दोपहर 12 बजे के आसपास मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी। संभावना है कि ईडी की टीम में दिल्ली से आये कुछ अधिकारी भी हो सकते है जो मुख्यमंत्री से उनके और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा अर्जित आय के स्त्रोतों के बारे में पूछताछ कर सकती है और मुख्यमंत्री का बयान दर्ज कर सकती है।
इस दौरान रांची और राज्य के अलग अलग हिस्सों में विधि व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े इसके पुख्ता इंतजाम किये गए है। ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बीच में 900 पुलिस अफसर और जवान तैनात किये गए है। ईडी ऑफिस और मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैरेकेडिंग की गई है।
ईडी के आठवें पत्र के बाद मुख्यमंत्री ने पूछताछ की जगह खुद से तय की है। इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए ईडी ऑफिस सहित शहर के कई हिस्सों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है।
शुक्रवार को राज्य के करीब एक दर्जन आदिवासी संगठनों ने मोरहाबादी से लेकर राजभवन तक मार्च किया था। इनका आरोप है कि आदिवासी मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसी प्रताड़ित कर रही है। सड़क पर उतरे सैकड़ों आदिवासियों ने कहा कि अगर केंद्र सरकार का रवैया हेमंत सोरेन के लिए नहीं बदला तो तीर धनुष भी चलेंगे। आदिवासी मुख्यमंत्री की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश नहीं करे, समन भेजकर हेमंत सरकार की छवि खराब नहीं करें।
उधर राजनीतिक हलचल को देखते हुए सत्ता पक्ष के विधायकों को रांची पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के विधायक रांची में डेरा डालेंगे। वही राज्य भर के जेएमएम कार्यकर्ता शुकवार से ही रांची पहुंच रहे है। हरमू स्थित जेएमएम के कार्यालय में जेएमएम कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुअस है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में राज्य भर से जेएमएम कार्यकर्ताओं के रांची पहुंचने की उम्मीद है। जेएमएम के केंद्रीय सचिव सुप्रिय भट्टाचार्य ने पहले ही कहा था कि ईडी और केंद्र सरकार के रवैये को लेकर जेएमएम कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। विधि व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़े इसलिए रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।

See also  झारखंड में कारोबारियों से लेवी मांगने वाला PLFI का कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी उर्फ प्रभाकर गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now