- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कोहरा और ठंड का कहर आज भी बरकरार, बारिश ने भी किया जनजीवन अस्त व्यस्त, 21 जनवरी तक रहेगा यही हाल

झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी को कोहरा और बादल छाएं रहेंगे

रांची : पश्चिमी विक्षोभ का असर रांची समेत लगभग पूरे झारखंड पर देखा जा रहा है। सूरज के दर्शन नहीं होने से ठंड और बढ़ गई है। इस मौसम में कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक बारिश 54.4 मिमी सिमडेगा जिले में हुई। चाईबासा, चक्रधरपुर, दुमका, बोकारो और मैथन में भी बारिश हुई। राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में हल्की बारिश हुई है।
शुक्रवार सुबह भी रांची समेत राज्य के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। इसी स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है, हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 20 जनवरी के बाद से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। वही 21 जनवरी की सुबह और रात में कोहरा देखने को मिलेगा। 22 जनवरी को धीरे धीरे मौसम साफ होगा लेकिन ठंडी हवा चलने से शातलहर की स्थिति बनी रहेगी।
राज्य में बढ़ते ठंड की वजह से स्कूलों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। 24 जनवरी तक 5वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। कोहरे और ठंड का असर रेल सेवा के साथ विमान सेवा पर भी पड़ा है। गुरूवार को इंडिगो की 12 और एयर इंडिया की 7 विमानों को रद्द किया गया था। शुक्रवार को भी मौसम की स्थिति देखकर यही हालात देखने को मिल सकते है। गुरूवार को अहमदाबाद से रांची आने वाली विमान कम विजिबिलिटी की वजह से 5 चक्कर लगाने के बाद वापस अहमदाबाद लौट गई।

See also  Cyber Crime: रांची के हरमू से चल रहा था साइबर ठगी का इंटरनेशनल गिरोह, सरगना योगेश अग्रवाल समेत पांच गिरफ्तार ,WhatsApp,Telegram के जरिए ठगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now