उत्कल एक्सप्रेस की चपेट मे आने से चार की मौत,कई घायल, रेल लाइन क्रास करते समय हादसा

Utkal express

जमशेदपुर के गम्हरिया में उत्कल एक्सप्रेस की चपेट मे आने से चार की मौत। आदित्यपुर-गम्हरिया रेल खंड मे गुरूवार की शाम हरिद्वार से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस के चपेट में आने से चार लोगो की मौत हो गई है। वही इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वही घटना की सूचना के बाद स्थानीय रेल प्रशासन के साथ साथ जिला प्रशासन के लोग घटनास्थल कई रवाना हो गए है। बताया जाता यह घटना रेल लाइन के पार करते समय हुई है। वही घटना की पृष्ठि गम्हरिया थाना प्रभारी ने भी की है ।गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि गम्हरिया आउटर के पास रेल लाइन पार करते समय चारो ट्रेन की चपेट मे आ गए है। इस कारण चारो की मौत हो गई है। फिलहाल चारो की शिनाख्त नही हो पाई है।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now