प्रधानमंत्री मोदी का झारखंड दौरा एक बार फिर स्थगित, 27 जनवरी को होना था धनबाद में कार्यक्रम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2024

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी का झारखंड दौरा एक बार और स्थगित कर दिया गया है। 27 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी धनबाद के सिंदरी में हर्ल प्लांट का उद्धाटन करने वाले थे। इसके साथ ही पीएम मोदी यहां एक जनसभा और रोड़ शो भी करने वाले थे। धनबाद में पीएम के रात्रि विश्राम को लेकर भी तैयारियां की जा रही थी।
बीजेपी के सूत्रों ने जानकारी दी है कि बीजेपी केंद्रीय कमिटी से पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां रोकने का आदेश जारी किया गया है। इसके बाद तैयारियों को रोक दिया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा के बीजेपी नेता और कार्यकर्ता तैयारियां कर रहे थे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को तीनों जिलों में पार्टी संगठन की मजबूती के नजरिये से अहम माना जा रहा था।

See also  अलकतरा घोटाले में सजा का एलान, PMLA कोर्ट ने विजय तिवारी को सुनाई तीन साल की सजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now