साहिबगंज DC को ED ने भेजा दूसरा समन, 11 जनवरी को ईडी के सामने नहीं हुए थे पेश

रांची : साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर समन जारी किया है। ईडी ने दूसरा समन भेजकर उन्हे 19 जनवरी को रांची स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने को कहा है। इससे पहले ईडी ने उन्हे 6 जनवरी को समन जारी कर 11 जनवरी को पेश होने ने लिए कहा था, लेकिन वो ईडी के सामने पेश नहीं हुए। राज्य कैबिनेट द्वारा लिये गए निर्णय के आधार पर डीसी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। कैबिनेट के फैसले के अनुसार राज्य का कोई भी अधिकारी अपने बड़े अधिकारी को सूचित किये बगैर किसी एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे।
3 जनवरी को ईडी ने 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी जिसमें रामनिवास यादव के साहिबगंज स्थित सरकारी आवास और उनके राजस्थान स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी।रेड के दौरान साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव के पास से रिश्वत में मिले आठ लाख रुपए के साथ-साथ नाइन एमएम पिस्टल की 14 कारतूस भी मिले थे, ईडी के मुताबिक, ईडी की टीम ने जब डीसी के ऑफिस में छापा मारा तो फाइल के बीच लिफाफे में आठ लाख रुपए मिले, वहीं दफ्तर में गोलियां भी मिली।
ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, डीसी से बरामद पैसों और गोलियों के विषय में पूछा तो उन्होंने सीधे अनभिज्ञता जारी की, एजेंसी के अधिकारियों ने मौके पर अन्य कर्मियों से पूछताछ की, तब जानकारी मिली कि मंगलवार को डीसी को आठ लाख रुपए आए थे, ये पैसे किन स्रोतों से आए हैं, ईडी यह जांच कर रही है, ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि डीसी रामनिवास यादव ने साहिबगंज में पोस्टिंग के बाद अपने सैलरी अकाउंट से कभी पैसे नहीं निकाले, ईडी ने इस विषय में भी बुधवार से उनसे पूछताछ की है कि बगैर सैलरी खाते से निकासी से वह कैसे गुजारा करते थे,एजेंसी ने जांच में पाया है कि एजेंसी के द्वारा जब उन्हें समन किया गया था, उसके बाद उन्होंने सैलरी खाते से निकासी शुरू की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now