गुमला के कस्तूरबा विद्यालय में वायरल फीवर से 70 छात्राएं बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2026

गुमला के कस्तूरबा विद्यालय में वायरल फीवर से 70 छात्राएं बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

गुमलाः मंगलवार को डुमरा स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की 70 छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में आ गई। एक साथ इतनी छात्राओं के बीमार होने से हड़कंप मच गया और वो परेशान हो गये। बीमार छात्राओं को इलाज के लिए आटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया। जहां पर बुखार पीड़ित सभी छात्राओं की स्वास्थ्य जांच चिकित्सकों ने की। सीएचसी डुमरी में बीमार छात्राओं की पहुंचने से अस्पताल परिसर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्राओं में बुखार समेत वायरल संक्रमण से जुड़े लक्षण पाने की बात सामने आ रही है। चिकित्सकों की निगरानी में छात्राओं की जांच और उपचार जारी है।

चिकित्सक डा. अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि अस्पताल पहुंची छात्राओं की जांच के बाद सभी वायरल फीवर से पीड़ित पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव और संक्रमण के कारण वायरल फीवर के मामले बढ़ सकते हैं। छात्राओं को पर्याप्त आराम, स्वच्छ पानी और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा लेने की जरूरत है।

See also  रांची एयरपोर्ट पर हादसा टला, जमीन से टकराया विमान का पिछला हिस्सा, बाल-बाल बचे 56 यात्री, कई चोटिल

WhatsApp Image 2026 09 15 at 8.22.12 PM

इधर, आवासीय विद्यालय में एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने से अभिभावकों में भी चिंता देखी जा रही है। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने तथा विद्यालय परिसर में साफ सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि आवासीय विद्यालय में छात्राएं एक साथ रह कर पढ़ाई करती हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए बीमार छात्राओं पर विशेष निगरानी रखना जरूरी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now