गाजियाबाद में बम के जैसे फटे 60 गैस सिलेंडर, धमाकों से दहला पूरा इलाका, पेट्रोल पंप तक आग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2025

Ghaziabad_LPG_cylinders_blast

डेस्कः गाजियाबाद के भोपुरा में शनिवार तड़के सवा 4 बजे एलपीजी सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर एक-एक कर बम की तरह फटने लगे, जो पास के मकानों और दुकानों पर जा गिरे। हादसे में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कुछ वाहन चपेट में आकर जल गए।

दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। घटना के बाद सुबह इलाके में लंबा जाम लगा रहा। लोनी स्थित बॉटलिंग प्लांट से एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक रामपुर के लिए निकला। भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी के पास मेन वजीराबाद रोड पर ट्रक में आग लग गई। एलपीजी से भरे सिलेंडरों के ट्रक में आग लगते ही एक के बाद एक कई धमाके हुए।

इससे गहरी नींद में सोए लोग धमाकों की आवाज से उठे और आग का मंजर देखा तो चीख-पुकार मच गई। सिलेंडर फटकर आसपास के मकानों और दुकानों पर गिर रहे थे, जिससे अफरातफरी के हालात हो गए। लगातार फटते 60 सिलेंडरों के धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। मकानों पर सिलेंडर गिरते देखकर लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

See also  लाल किले से पीएम मोदी ने किया RSS का गुणगान, सुरक्षा के लिए सुदर्शन चक्र और घुसपैठ को बताया सोची-समझी साजिश

नाबालिग को अश्लील वीडियो दिखाकर अवैध संबंध बनाना चाहता था मौसा, गिरफ्तार

अचानक हुए धमाकों से लोगों की जैसे ही आंखें खुलीं, अपने-अपने घरों से निकलकर भाग निकले। करीब 60 सिलेंडर धमाके के साथ फटे। कई सिलेंडर ट्रक चालक अनिल के मकान और दुकान पर गिरे। मकान के अगले हिस्से में बनी दुकान में भी काफी नुकसान हुआ। पास में बने फर्नीचर गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया।

यहां मौजूद सौदान सिंह, सद्दाम और जितेंद्र ने किसी तरह जान बचाई। तीनों बांस बल्ली के रास्ते दूसरे की छत पर पहुंचे और फिर दूसरी ओर भागे। प्रदीप के मकान में भी सिलेंडर जाकर फटा, जिससे वहां खड़ी कार में आग लग गई और खिड़कियों के शीशे टूट गए। सामने स्थित पेट्रोल पंप के बाहर कपिल की दुकान में भी आग लग गई।

एक मैकेनिक की दुकान पर ठीक होने के लिए आई कार भी सिलेंडर फटकर गिरने से जल गई। इसके पास में ही दुकान का शटर और गेट टूट गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह का कहना है कि ट्रक को हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा किया गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

See also  350 रुपये का समोसा...16,400 की एक गिलास कोल्ड ड्रिंक; डेटिंग के नाम पर युवती ने शख्स को लूटा

हाथ-पैर और कमर में रस्सी, बिहार में महिला शिक्षिका को खंभे से बांध क्यों बनाया बंधक

एलपीजी सिलेंडरों से ट्रक में आग से दो घंटे तक दहशत रही। घटनास्थल के पास में ही एक पेट्रोल पंप और एक पेट्रोल और सीएनजी पंप था। अगर आग इस पंप तक पहुंच जाती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

फटे सिलेंडर का एक टुकड़ा सीएनजी पंप पर गिरा, जिसके बाद वहां गैस लीक होने लगी। जिससे वहां के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत इसे बंद किया और आईजीएल को सूचना दी। वहीं एक और सिलेंडर दूसरे पेट्रोल पंप के पास लगे ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। विद्युत निगम को सूचना देकर लोगों ने तुरंत लाइट कटवाई।

Viral Girl Monalisa: डेब्यू फिल्म से लखपति बनी महाकुंभ की मोनालिसा, फीस जान उड़ जाएंगे होश

दमकलकर्मियों ने पहले ट्रक की आग बुझाई ताकि सिलेंडर फटने बंद हों। ट्रक में करीब 300 सिलेंडर रखे थे, जिनमें 60 फट चुके थे। ट्रक की आग बुझाने के बाद आसपास के घर व वाहनों में लगी आग को एक-एक कर बुझाया गया। इस दौरान क्षतिग्रस्त मकान में गिरने से दमकलकर्मी राजेश कुमार घायल हो गए।

See also  नाबालिग बेटियों का रेप करता था सौतेला पिता शराफत, मां ने पकड़ा रंगे हाथ; दरिंदा गिरफ्तार

वहीं आग की सूचना पर दिल्ली की मंडोली जेल से सीआरपीएफ की टुकड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। लोगों ने बताया कि धमाकों की आवाज घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही थी। वहीं हादसे वाली जगह से आधा किलोमीटर दूर तक फटे सिलेंडरों के टुकड़े मिले।

तीनों प्लांट हो सकते हैं घातक, मंत्री को विधायक ने लिखा पत्र लोनी क्षेत्र में तीन प्लांट हैं, जिनमें सिलेंडरों में गैस भरी जाती है। जावली निवासी खतौली विधायक मदन भैया ने तीनों पेट्रोलियम कंपनियों के प्लांट को लोनी क्षेत्र के लिए घातक बताया है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप पुरी को पत्र भी लिखकर प्लांट यहां से शिफ्ट करने की मांग की है। विधायक के अनुसार भोपुरा के निकट सिलेंडर से लदे ट्रक में आग लगने से वहीं हुआ, जिसका अंदेशा जताया था।

रुपये निकालने पहुंची बैंक, महिला ने चेक पर जो लिखा, पढ़कर बेहोश हो गया कैशियर!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now