बिहार में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, महाकुंभ से लौट रही कार ने ट्रक में मारी टक्कर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2025

बिहार में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, महाकुंभ से लौट रही कार ने ट्रक में मारी टक्कर

पटनाः बिहार के भोजपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह हादसा हुआ है। सभी कार सवार महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई।

कोयला कारोबारी आशिक अली घर से अगवा, उग्रवादी संगठन TPC के निशाने पर थे, मिली थी धमकी
मोहनियां-आरा मार्ग पर शुक्रवार अहले सुबह ये दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें कार में सवार सभी लोगों की जान चली गई। सभी मृतक सारण जिले के रहने वाले बताये जा रहे है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार कार ने आरा-मोहनियां फोरलेन पर खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार सभी लोगों की जान चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे को देखकर लग रहा है कि कार का ड्राइवर नींद में ही गाड़ी चला रहा था। घटना के बाद कार का ड्राइवर फरार हो गया है।

See also  सेक्स रैकेट को लेकर धनबाद में छापेमारी, दीवार कूदकर भागे लोग, तीन महिला, एक पुरूष पकड़े गए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now