रघुवर सरकार के 5 तत्कालीन मंत्रियों को हाईकोर्ट से मिली राहत, आय से अधिक संपित्त मामले की नहीं होगी जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2025

रघुवर सरकार के 5 तत्कालीन मंत्रियों को हाईकोर्ट से मिली राहत, आय से अधिक संपित्त मामले की नहीं होगी जांच

रांचीः रघुवर दास सरकार के तत्कालीन पांच मंत्रियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अमर बाउरी, रणधीर सिंह, लुईस मरांडी, नीरा यादव और नीलकंठ मुंडा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में अब कोई जांच नहीं होगी। हाईकोर्ट ने सोमवार को दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया।

बाबूलाल मरांडी, संजय सेठ और अर्जुन मुंडा को झारखंड हाईकोर्ट से राहत, CM हाउस घेराव मामले में FIR कैंसिल
2020 में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार यादव ने रघुवर सरकार के इन पांच मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाते हुए एसीबी से जांच करने की मांग की थी। जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ एसीबी जांच की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद एसीबी ने इन पांच मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच की और पंकज कुमार यादव की शिकायत को सही पाया। एसीबी ने इस मामले में पीई दर्ज कर पूर्व मंत्रियों और शिकायकर्ता को नोटिस भी भेजा था। जनहित याचिका खाजिर होने के बाद इन पांच पूर्व मंत्रियों को बड़ी राहत मिली है।

See also  JPSC अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 2 महीने में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

NTPC के अधिगृहित जमीन पर बन रहा है पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का घर, ED की जांच में हुआ खुलासा
इन पांच पूर्व मंत्रियों में लुईस मरांडी और नीरा यादव ही 2024 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके आई। लुईस मरांडी वर्तमान में जेएमएम विधायक है तो नीरा यादव बीजेपी विधायक है। अमर बाउरी, रणधीर सिंह और नीलकंठ मुंठा की 2024 विधानसभा चुनाव में हार हो गई और वो वर्तमान में विधानसभा के सदस्य भी नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now