डेस्कः झारखंड में नगर निकाय चुनाव पर आचार संहिता लागू है। चुनाव के लिए चेकिंग लगातार जारी है। नगर पंचायत लातेहार चुनाव को लेकर बुधवार की शाम को सर्च अभियान के दौरान बड़ी रकम की बरामदगी हुई।प्रशासन और कानून व्यवस्था की तंत्र को चौकन्ना कर दिया है। लातेहार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत करकट ग्राम के पास बुधवार को नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी।
रांची में विकास अस्पताल के पास फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी
वाहन चेकिंग के दौरान पलामू से से रांची की ओर जा रही कत्थे रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (जेएच 01 सीए 9495) से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए।बैग में 500, 200, 100 और ₹50 के नोटों की गड्डी थी।घटना की जानकारी नोडल पदाधिकारी श्रवण राम ने दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह रकम हाथ लगी, इसकी सूचना इनकम टैक्स ऑफिसर को दे दी गई।
धनबाद में मेयर पद के लिए BJP समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ पूर्व विधायक संजीव सिंह ने किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले-अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
एसपी कुमार गौरव ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 49 हजार रुपए से अधिक की राशि किसी व्यक्ति के पास पकड़े जाने पर यह मामला आदर्श आचार संहिता के तहत जांच के दायरे में आता है। यदि कोई परिवहन करता है तो उसे उक्त पैसे का प्रमाण दिखाना होगा। यदि पैसे बैंक से निकाले गए हैं तो बैंक का अकाउंट स्टेटमेंट प्रमाण के रूप में दिखाना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि पैसे को किस उपयोग के लिए ले जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करें।
जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल के इनपुट के बाद अलर्ट जारी








