पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आतंकियों के घुसने की खबर से हड़कंप मच गया है। चुनाव से पहले आतंकी खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। खबर, है कि नेपाल के रास्ते बिहार में तीन आतंकवादी एंट्री कर चुके है।
वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी पहुंचे सीतामढ़ी, पुनौरा धाम में तेजस्वी यादव के साथ की पूजा-अर्चना
जानकारी के मुताबिक ये आतंकी प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। इनकी पहचान रावलपिंडी निवासी हसनैन अली, उमरकोट निवासी आदिल हुसैन और बहावलपुर का रहने वाला मो. उस्मान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे थे और वहीं से पिछले हफ्ते नेपाल बॉर्डर पार करके बिहार में दाखिल हुए हैं।
आरजेडी विधायक के बेटे के बर्थडे में गई महिला की मौत, मुफ्त साड़ी बांट रहे थे फतेह बहादुर सिंह
पुलिस मुख्यालय ने इस इनपुट को बेहद गंभीरता से लिया है। PHQ के आला अधिकारियों ने तीनों आतंकियों के पासपोर्ट और अन्य डिटेल्स सीमावर्ती जिलों के प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा कर दी हैं। खासतौर पर नेपाल से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।खुफिया सूत्रों का कहना है कि इन आतंकियों के देश के किसी भी हिस्से में आतंकी घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह अलर्ट और भी संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आतंकी किसी बड़े राजनीतिक या भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम को निशाना बना सकते हैं।




