मुजफ्फरपुर में महावीर झंडा जुलूस के दौरान हिंसक झड़प,पत्थरबाजी और आगजनी में कई पुलिसकर्मी समेत 24 लोग घायल

मुजफ्फरपुर में महावीर झंडा जुलूस के दौरान हिंसक झड़प,पत्थरबाजी और आगजनी में कई पुलिसकर्मी समेत 24 लोग घायल

डेस्कः मुजफ्फरपुर में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान बवाल हो गया। जब एक समुदाय के लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। जिसमें थानेदार समेत कई पुलिसवाले घायल हुए हैं। बताजा जा रहा है कि राजेपुर थाना अंतर्गत मीनापुर में शाम को बांसघाट से जुलूस निकल रहा था। आगे-आगे यात्रा में शामिल लोग थे, और पीछे पुलिस चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने छतों से पत्थर फेंकने शुरू कर दिया। जिससे जुलूस में भगदड़ मच गई। लोग झंडा छोड़ इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।

झारखंड विधानसभा में SIR के खिलाफ पास किया जाएगा प्रस्ताव,हेमंत सोरेन का एलान,चुनाव आयोग ने राज्य में की विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज
वहीं घटना की सूचना पर एसएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है। दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर स्थिति सामान्य हो गई है। आपको बता दें बीते साल भी महावीरी झंडा जुलूस को लेकर इसी रूट पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। बांसघाट से निकलने वाला जुलूस मीनापुर होकर लखनसेन अखाड़ा जाता है। महावीर झंडा जुलूस में रास्ते के कई गांव से लोग शामिल होते जाते हैं।हालांकि विवाद की वजह क्या थी इसका पता अभी नहीं चल सका है। स्थिति को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी , 1 अगस्त से देखें अपना नाम, जानिए नाम हटाने-जोड़ने की पूरी प्रक्रिया
जानकारी के मुताबिक, महावीरी झंडा जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने घरों की छतों से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था। पथराव के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई और लोग झंडा छोड़ इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। झड़प के बाद एक घर में आग लगा दी गई। वहीं घटना के बाद गांव में भारी तनाव है। स्थिति को सामान्य करने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस बुलाई गई है। पुलिस की टीम वहां कैंप कर रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now