हजारीबाग के डेली मार्केट में लगी भीषण आग, 20 दुकानें जलकर हुई राख

हजारीबाग : इस वक्त की बड़ी खबर हजारीबाग से निकलकर सामने आ रही है जहां शुक्रवार सुबह को डेली मार्केट में आग लग गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड की टीम को दी, लेकिन जबतक फायर बिग्रेड की टीम इसपर काबू कर पाती तब 20 दुकानें जलकर राख हो गई।
आग लगने की सूचना के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से जूता-चप्पल, कपड़ा और श्रृंगार की दुकानें जलकर खाक हो गई। आग लगने की वजह से व्यावसायियों को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now