अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 13.24 एकड़ जमीन जब्त, ED चार्जशीट से खुले राज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2025

अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 13.24 एकड़ जमीन जब्त, ED चार्जशीट से खुले राज

रांचीः बालू के अवैध कारोबार मामले में पीएमएल अधिनियम के तहत जांच कर रही ईडी ने बड़कागांव की पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के विरुद्ध अगस्त में दाखिल चार्जशीट में कई अहम जानकारियां दी हैं।

अंबा प्रसाद का भाई अंकित राज ने लाइसेंस खत्म होने के बाद भी किया बालू खनन, अधिकारियों को धमकाया, ED ने दायर किया आरोप पत्र
एक करोड़ रुपये मूल्य का मकान भी जब्त
ईडी ने रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट को चार्जशीट के माध्यम से बताया है कि उसने अंकित राज की 13.24 एकड़ जमीन के साथ-साथ एक करोड़ रुपये मूल्य का मकान भी जब्त किया है।इनमें 2021 में 75 लाख रुपये में खरीदी गई आठ डिसमिल जमीन भी है, जिसपर अंकित राज ने 26 लाख रुपये की लागत से एक पक्का मकान बनवाया था। मकान सहित जमीन की जब्ती हुई है।

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर लगी मुहर, शराब के दाम होंगे कम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि
इसके अलावा ईडी ने मौजा जोरदाग में 53.5 डिसमिल, मौजा सदमपुर में 89.16 डिसमिल, मौजा बहोरनपुर में 73 डिसमिल, मौजा सदमपुर में 16 डिसमिल, मौजा बहोरमपुर में 33 डिसमिल, मौजा सदमपुर में 27.5 डिसमिल, मौजा बहोरनपुर में 1.13 एकड़ जमीन जब्त की है। इसके अलावा मौजा भादीखाप में 44.75 डिसमिल, मौजा बहोरनपुर में 1.23 एकड़, मौजा बहोरनपुर की कृषि योग्य 80 डिसमिल की जब्ती की है।

See also  निकाय चुनाव के बाद BJP और JMM की बनने जा रही है सरकार, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का दावा

गुमला में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, JJMP के तीन उग्रवादी हुए ढेर
वहीं, सदमपुर मौजा में 16.50 डिसमिल, मौजा सदमपुर में 16 डिसमिल, मौजा सिरकी में 4 डिसमिल, मौजा सदमपुर में 2.07 एकड़, मौजा केंटोनमेंट में आठ डिसमिल, मौजा नया खाप में 9.31 डिसमिल, मौजा सदमपुर में 41.25 डिसमिल, मौजा बाभनबी में 11.65 डिसमिल भूमि जब्त की है।

Leopard in Ranchi: रांची की घनी आबादी वाले इलाके में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप
जबकि मौजा सदमपुर में 31 डिसमिल, मौजा सदमपुर में 75 डिसमिल, मौजा जोरदाग में 52.5 डिसमिल, मौजा सदमपुर में 8.76 डिसमिल, मौजा नवादा में 14 डिसमिल, मौजा केरेडारी में 42 डिसमिल, मौजा नया खाप में 20.69 डिसमिल, मौजा केरेडारी में 36 डिसमिल, मौजा हुपाड़ में 14 डिसमिल, मौजा सदमपुर में 63 डिसमिल जमीन को भी ईडी ने जब्त की है।

ED ने रांची और दिल्ली के 9 ठिकानों पर जमीन घोटाला में मारा छापा, 50 लाख रुपए और कई दस्तावेज जब्त
3.02 करोड़ की 30 चल-अचल संपत्ति की है जब्त
ईडी ने अगस्त में दाखिल चार्जशीट में बताया था कि उसने अंकित राज से जुड़ी 3.02 करोड़ रुपये मूल्य की 30 चल-अचल संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त की है।अंकित राज ने अवैध बालू खनन से उक्त संपत्तियां अर्जित की थी। उसने सोनपुरा घाट के लिए 2019 में खनन लाइसेंस समाप्ति के बाद भी हाहारो, प्लांडू व दामोदर नदियों से बालू निकाला था।

See also  झारखंड बीजेपी नेताओं के फ़ोन हो रहे हैं टेप, नेताओं की हत्या की साज़िश का भी आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

IRCTC घोटाला में लालू-राबड़ी-तेजस्वी को लेकर आदेश, 13 अक्टूबर को कोर्ट में होंगे हाजिर
इस मामले में ईडी ने अब तक तीन करोड़ 40 लाख रुपये की कुर्की जब्ती कर ली है। ईडी ने झारखंड पुलिस में दर्ज 16 प्राथमिकियों के आधार पर दर्ज ईसीआइआर के आधार पर 15 दिसंबर 2023 से जांच शुरू की थी। ये प्राथमिकियां जबरन वसूली, अवैध बालू खनन, सरकारी काम में बाधा डालने व झारखंड टाइगर ग्रुप नामक माओवादी संगठन चलाने के मामले में दर्ज हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now