शिक्षा सेवा के 170 में से 101 पद रिक्त, 41 पदों के लिए जल्द होगी नियुक्ति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 16, 2022

रांची। झारखंड में राज्य शिक्षा सेवा के 170 पद स्वीकृत हैं, लेकिन 101 पद रिक्त है, जबकि 69 पदाधिकारी ही कार्यरत है, जिसमें से 35 नवनियुक्त पदाधिकारी है और वे अभी परीक्ष्यमान अवधि में ही हैं।
स्कूली शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य शिक्षा सेवा के रिक्त पदों को भरने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गयी हैं।  रिक्त पदों से 41 पदों पर नियुक्ति के लिए वर्ष 2020 में ही कार्मिक विभाग को अधियाचना भेज दी गयी हैं।  अब नियमावली बन जाने के जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किये जाने की संभावना हैं।
स्कूली शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य के सभ्ज्ञी जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक के पदों पर राज्य शिक्षा सेवा के पदाधिकारी ही पदस्थापित हैं। राज्य शिक्षा सेवा के पदाधिकारियों की कमी के कारण कुछ जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारी और अधीक्षकों के अतिरिक्त प्रभार में पदस्थापित हैं। अतिरिक्त प्रभार के माध्यम से सभी कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा हैं।
विभाग की ओर से यह भी जानकारी दी गयी है कि सिमडेगा जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कोल्हान प्रमंडल के पद पर पदस्थापन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन हैं।

See also  झारखंड में तीन दिनों तक बरसेगा मानसून, सात-आठ जुलाई को कई जिलों में होगी भारी बारिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now