लोहरदगा के कुडू प्रखंड के ग्राम कोलसिमरी सोहराय जतरा सरना समिति के मेले में कांग्रेस के लोहरदगा लोकसभा प्रभारी सह पूर्व विधायक सुखदेव भगत शामिल हुए। सुखदेव भगत का ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत करते हुए जतरा स्थल तक ले गए। जतरा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि छोटानागपुर में हर्षोल्लास के साथ सोहराय जतरा का मनाया जाता है। ख़ासतौर से आदिवासी समाज में इसका ख़ास महत्व है। सोहराय पर्व पर गाय, बैल पशु की पूजा की जाती है और इन्हें अपना परिवार का सदस्य मानते हैं। सुखदेव भगत ने कहा कि जतरा हमारी पुरखों की धरोहर है यह हमारी सांस्कृतिक पहचान है इसे हमें संजो कर रखने की आवश्यकता है। जतरा का एक विशेष महत्व होता है क्योंकि इसमें सभी वर्गों का सहभागिता रहता है यह आपसी भाईचारगी का संदेश देता है। नगाड़ा, मांदर अखड़ा आदिवासियों की पहचान है । भगत ने विशेष कर आदिवासियों से अपने बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा दारू- हाड़ी से दूर रहने का आग्रह किया तभी हमारा समाज का उत्थान हो सकता है। इस जतरा में चिताकोनी, जामड़ी, सुकरहूटु, बक्सी, लावागांई, विश्रामगढ़, लावांगाई, बड़का टोली कोलसिमरी, रोनहेया सहित अनेक खोड़हा दल के लोग उपस्थित थे। मौके पर लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस समन्वय आलोक कुमार साहू, लोहरदगा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष विकास नाथ शाहदेव, अध्यक्ष विनोद भगत, सचिव संदीप भगत ,जतरू उरांव, वीरेंद्र यादव, सुबोध यादव, ग्राम प्रधान श्यामू भगत, बंगा भगत, सुनील भगत, तेंबा भगत, राकेश भगत, पवन भगत, तेजा पाहन, अधनू भगत, बुद्धिमान भगत, विष्णु भगत, बसंत भगत सहित काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे।



