सीएम हेमंत सोरेन ने 133 करोड़ की 21 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 28, 2023

लोहरदगाः आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान का यह तीसरा चरण है। अभियान में शामिल होने के लिए आज लोहरदगा आया हूं। राज्यवासियों के द्वार तक राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का यह लगातार तीसरा साल है। यह आदिवासी – मूलवासी की सरकार है। अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। अब तीसरे चरण में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित हो रहें हैं। जहां पदाधिकारी नहीं जाते थे, आज वे योजनाएं लेकर आपके बीच आ रहें हैं। ताकि राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक को उनका अधिकार और योजनाओं का लाभ मिले। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री आज लोहरदगा के चीरी, कुड़ू में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

झारखण्ड की जड़ों को मजबूत करना है
मुख्यमंत्री ने कहा -आपके गांव, पंचायत में हमने पदाधिकारियों को योजनाओं की गठरी बांधकर भेजने का काम किया है। पूर्व की सरकारों ने कभी गांव, गरीब, किसान सहित आम जनता की सुध लेने का काम नहीं किया। यही कारण है कि लाखों आवेदन शिविरों में आये। पूर्व की सरकार कभी पदाधिकारियों को गांव, पंचायत में भेजने का काम नहीं करती थी। हमने यह सब बदला। आज लाखों जरूरतमंद लोगों को अधिकार मिल रहा है। पदाधिकारी आमजन की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार की योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए है। हमें यहां की जड़ों को मजबूत करना है। जड़ यहां के किसान, श्रमिक, नौजवान हैं।

See also  अलकतरा घोटाले में सजा का एलान, PMLA कोर्ट ने विजय तिवारी को सुनाई तीन साल की सजा

पांच वर्ष के दिव्यांग को भी पेंशन मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब पांच वर्ष उम्र के दिव्यांग को भी पेंशन देगी। प्रथम चरण के अभियान के सबसे अधिक आवेदन पेंशन के लिए आए थे। सरकार ने इसकी जानकारी जुटाई और इस पर विचार करते हुए सभी वृद्ध को, विधवा महिला को पेंशन देने का कानून बनाया। अब सभी को ससमय पेंशन का लाभ मिल रहा है। हमने इसके लिए तय संख्या की बाध्यता को समाप्त कर दिया।

राज्य सरकार देगी आवास, ग्राम गाड़ी योजना का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड के जरूरतमंदों के लिए आठ लाख आवास की स्वीकृति केंद्र सरकार ने नहीं दी। अब हमारी सरकार राज्य संपोषित अबुआ आवास योजना के तहत अहर्ता प्राप्त जरूरतमंद को योजना से आच्छादित कर रही है। यह तीन कमरों का सुसज्जित आवास होगा। आवास आवंटन की प्रक्रिया भी आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार की अनदेखी के बाद यहां के लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार के लिए जरूरी था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम गाड़ी योजना शुरू कर रही है, जिसमें वृद्ध, आंदोलनकारी समेत अन्य को निःशुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी। ताकि ये भी शहर से जुड़ सकें।

See also  ट्रेजरी घोटाले की जांच CID से कराने का विरोध,बाबूलाल मरांडी ने CBI से जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिख चिट्ठी

मिलेगा वन पट्टा, खेल और खिलाड़ियों को मिल रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा -वनों पर निर्भर रहने वालों को वन पट्टा देने हेतु अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान चलाया जा रहा है। ताकि, अहर्ता प्राप्त लोगों को वन पट्टा दिया जा सके। इस अभियान को हमें पूरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा- खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश में पहली बार एशियन हॉकी चौंपियनशिप ट्रॉफी का साक्षी झारखण्ड बना। आपकी सरकार ने खिलाड़ियों को मिलने वाली सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी की है। साथ ही, खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा सभी चरणों में जिलों में जाकर मैं खुद इस अभियान की समीक्षा कर रहा हूँ कि लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं।

इस मौके पर मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, गुमला विधायक भूषण तिर्की, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, जिला परिषद अध्यक्षा रीना भगत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त लोहरदगा, आरक्षी अधीक्षक लोहरदगा एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे

See also  Hemant Soren की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई, ED पेश करेगी दलील
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now