रांची%भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जन जन को जोड़ने की यात्रा है।
श्री साहू ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को लटकाने भटकाने और अटकाने में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास,नल जल योजना,अनाज वितरण योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना जैसी योजनाएं लूट, भ्रष्टाचार और लेट लतीफी का शिकार हो रही।
उन्होंने यात्रा के संबंध में बोलते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार अंत्योदय एवम सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य को साकार करने केलिए विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
कहा कि इन योजनाओं के प्रति जागरूकता एवं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार देश व्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा चला रही है।
कहा कि झारखंड का सौभाग्य है कि कई लोक कल्याणकारी योजनाओं की तरह इस महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवम जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की धरती खूंटी से किया।
कहा कि यह यात्रा दो चरणों में संपन्न होगी।यात्रा का पहला चरण 15से 22नवंबर तक 21राज्यों के 68जनजातीय बाहुल्य जिलों में चलेगी। जिसमे झारखंड के 9जिले खूंटी,गुमला,सिमडेगा,दुमका,पश्चिम सिंहभूम, साहेबगंज,पाकुड़,पलामू शामिल हैं।
कहा कि इस यात्रा में सभी केंद्रीय मंत्री, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित सांसद,विधायगण ,जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेतागण यात्रा के साथ 3दिन रहेंगे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा जन जन को केंद्र की योजनाओं से जोड़ने की यात्रा-आदित्य साहू

Leave a Comment
Leave a Comment


