लोहरदगा में दिखा रफ्तार का कहर, दो बाइक के टक्कर में दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2023

2ed8ba94 4337 46d1 aacb 773c9cecb29f
लोहरगा-शनिवार दोपहर जिले के कुडू थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार हादसे में बुरी तरह घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।
कुडू-कैरो पथ के दोबा बरटोली गांव के समीप दो बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। भिड़त इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक के शव को मौके पर पहुंची पुलिस ने पोटमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। कैरो प्रखंड का बजरंग महतो और चेरिमा गांव का रहने वाला रूपेश महतो अपनी बाइक से कुडू की तरफ जा रहा था तभी दोबा बरटोली गांव के समीप कुडू के कोलसिमरी रोनिनहा के रहने वाले निवारण उरांव की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादासे में रूपेश की मौके पर मौत हो गई जबकि बजरंग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वही निवारण उरांव को गंभीर हालत में रिम्स रेफर कर दिया गया है।

See also  मैक्लुस्कीगंज में तापमान माइनस 2 डिग्री, खूंटी में पारा पहुंचा 1.5, सात जिलों में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now